Connect with us

पूर्वांचल

ट्रैक्टर पलटने से वृद्ध की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। अखंडनगर थाना अंतर्गत उमरी गांव में महा शिवरात्रि के त्योहार को लेकर खुशी मनाई जा रही थी। लोग पूजा अर्चन करके भगवान शिव से मनोकामनाएं माँग रहे थे। उसी समय दुःखद सूचना सुनकर गांव में मातम पसर गया। यहां ट्रैक्टर के नीचे आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। वही वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखंडनगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू (45वर्ष) पुत्र श्रीपाल सिंह ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर गया था। दोपहर बाद वो खेत का काम करके ट्रैक्टर लेकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वो गांव में सड़क किनारे सूखे पड़े तालाब के पास पहुंचा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

Loading...

तो वहीं ट्रैक्टर के पलटने से चालक विजय प्रताप सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसे गंभीर चोटे आई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे ट्रैक्टर के नीचे से जैसे तैसे कर के निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया। जहां पर डॉ विष्णु यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर लेकर पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page