Connect with us

गाजीपुर

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) जयदेश। कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर मंडी समिति के मुख्य द्वार के सामने रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, डिहवां गांव निवासी श्याम बिहारी (लगभग 50 वर्ष) अपने रिश्तेदारी गांव शेरपुर से मोटरसाइकिल द्वारा वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान यूसुफपुर मंडी समिति गेट के सामने सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्याम बिहारी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। हालांकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार चालक की तलाश जारी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page