Connect with us

वाराणसी

ट्रांसफॉर्मर से टकरायी बोलेरो, तीन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के हुकुलगंज तिराहे पर बीती रात एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो ट्रांसफॉर्मर के ऊपर चढ़ गई। दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए, जबकि बोलेरो की चपेट में आने से एक स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Loading...

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो चालक को अचानक चक्कर आ गया था, जिसके चलते उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हुआ। सूचना पर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page