Connect with us

चन्दौली

टायर फटने से सड़क पर गिरा किशोर, हालत नाजुक

Published

on

Loading...
Loading...

(चंदौली)। नौगढ़-मद्धुपुर मार्ग पर शनिवार को एक मोपेड बाईक का टायर फटने से सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें रिठिया गांव निवासी 17 वर्षीय रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रवि कुमार अपने गांव लौटते समय मद्धुपुर सोनभद्र की सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर मोपेड पर घर जा रहा था। रास्ते में मोपेड का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।

Loading...

हादसे में रवि कुमार को गंभीर चोटें आईं।घायल युवक की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया रेफर कर दिया।

परिजनों और ग्रामीणों ने युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page