Connect with us

वाराणसी

टप्पेबाज गिरोह से भिड़ी पुलिस, तीन बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में लगातार हो रही टप्पेबाजी की घटनाओं के बीच पुलिस को देर रात बड़ी सफलता मिली है। जैतपुरा थाना क्षेत्र के नख्खीघाट इलाके में हुई एक मुठभेड़ के दौरान दिल्ली निवासी कुख्यात टप्पेबाज मोहम्मद सलीम को पुलिस ने गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान सलीम को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सलीम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

इस कार्रवाई में चेतगंज और जैतपुरा थाना क्षेत्र की संयुक्त टीम शामिल रही। दोनों थानों के प्रभारी दिलीप मिश्र और बृजेश मिश्र मुठभेड़ स्थल पर मौजूद रहे।

सलीम के साथ फरार हो रहे उसके दो साथी सोनू और जसीम को भी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये तीनों 1 जून को चेतगंज थाना क्षेत्र में हुए टप्पेबाजी के मामले में भी शामिल थे, जिसमें एक व्यापारी को निशाना बनाया गया था।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी और एसीपी चेतगंज गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनका कोई संबंध किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से तो नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page