Connect with us

गाजीपुर

जेईई मेंस में जमानिया के एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। ज़मानिया क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेंस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के तीन छात्रों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है।

विद्यालय के छात्र सोनू कुमार (यूपी180302107) ने 99.28 एनटीए स्कोर प्राप्त किया। वहीं रितेश यादव (यूपी180300530) ने 96.15 एनटीए स्कोर अर्जित किया तथा अदिति चौबे (यूपी230101623) ने 87 एनटीए स्कोर प्राप्त कर सफलता हासिल की।

इन विद्यार्थियों की उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि सही दिशा और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद जताई है। यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page