Connect with us

वाराणसी

जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारीयों/कर्मचारियों द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है

Published

on

Loading...
Loading...

शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा- जिलाधिकारी

Loading...

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बिजली विभाग की हड़ताल को देखते हुए आज कई विद्युत सब स्टेशनों का अचानक दौरा करके पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों की ड्यूटी पर तैनाती का हाल जाना।
खण्ड-5 इमलिया घाट स्थित 33/11 के.वी विद्युत उपकेन्द्र पर निरीक्षण में केवल पुलिस कर्मी मिले आपरेटर नहीं था। इसके बाद पन्नालाल पार्क सब स्टेशन पहुंचे यहां भी आपरेटर कोई नहीं था केवल सिक्योरिटी फोर्स तैनात मिली। नगरीय विद्युत वितरण खण्ड (द्वितीय) चौकाघाट वारणसी में भी यही स्थिति रही।
जिलाधिकारी ने सिगरा स्थित त्रिनेत्र कमांड सेंटर पहुंचे जहां से सभी विद्युत स्टेशनों की मानिटरिंग की जा रही है। एडीएम (एफ/आर) ने बताया कि विद्युत सब स्टेशनों पर जिला प्रशासन द्वारा तैनात कर्मियों के उपस्थिति की जांच की जा रही है।
सभी विद्युत सब स्टेशन पर पुलिस फोर्स तैनात है, किसी सब स्टेशन पर यदि कोई विद्युत कर्मी ड्यूटी पर है तो वहां तैनात फोर्फ को सब स्टेशन की सुरक्षा के साथ साथ उस विद्युत कर्मचारी की भी सुरक्षा करनी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page