Connect with us

गाजीपुर

जिला कारागार गाजीपुर में भावुक माहौल में मनाया गया रक्षाबंधन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। शुक्रवार को जिला कारागार गाजीपुर में रक्षाबंधन का पर्व सौहार्दपूर्ण और भावुक माहौल में मनाया गया। इस दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात के लिए करीब 452 बहनें, 107 बच्चे और दो पुरुष समेत कुल 561 मुलाकाती पहुंचे।

सुबह से ही कारागार प्रशासन की ओर से मुख्य गेट पर मुलाकातियों के लिए टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की गई। साथ ही पीने के पानी और मिष्ठान की भी व्यवस्था की गई, ताकि आने वाले परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो।

जेल में निरुद्ध महिला और पुरुष बंदियों ने अपने परिजनों से मुलाकात कर रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और भावुकता के साथ मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और परिवार के सदस्यों से मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे, जेलर शेषनाथ यादव, उपकारापाल राजेश कुमार, रविंद्र सिंह, शिक्षा अध्यापक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य और हेड वार्डर बंदी रक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page