Connect with us

मऊ

जिलाबदर अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार, कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वांछित जिलाबदर अपराधी धर्मेन्द्र राजभर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी दुर्गा मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

धर्मेन्द्र राजभर निवासी मुहम्मदपुर बनसति, थाना कोपागंज, पहले से ही कई गंभीर मामलों में नामजद है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं।

Loading...

इस बार भी पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और गुण्डा एक्ट में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page