Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

औद्योगिक स्थान चांदपुर महेशपुर वाराणसी में स्थापित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में पीएनजी गैस कनेक्शन बढ़ाने के संबंध में विगत बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा अपील किया गया था कि कोयले के उपयोग करने वाली इकाईयां गेल इंडिया से संपर्क कर पीएनजी कनेक्शन  तथा ऐसी इकाइयों को पीएनजी गैस उपयोगकर्ता इकाई के रूप में परिवर्तन करने हेतु गेल इंडिया द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। उद्यमियों द्वारा औद्योगिक आस्थान चांदपुर में गेल इंडिया द्वारा कराए गए पाइपलाइन के कार्य को और भी व्यवस्थित ढंग से किए जाने का अनुरोध किया गया।

प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत शिशिक्षुओं को नियोजित कराए जाने के संबंध में प्रतिनिधि प्रधानाचार्य ,राजकीय आईटीआई द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 7.2.2024 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में अप्रेंटिसशिप के समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के क्रम में नगर निगम वाराणसी तथा अन्य सरकारी विभागों में  रखे जाने हेतु शिशिक्षुओं की सूची संस्थान द्वारा तैयार कर नगर निगम वाराणसी को प्रेषित किया गया है तथा उक्त कार्य हेतु कार्यशाला का आयोजन कराए जाने हेतु स्थान एवं समय निर्धारित करने का पत्र प्रेषित किया गया है।

निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के क्रम में समय सीमा के उपरांत भी 5 आवेदन लंबित रहने पर अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि आवेदक के स्तर पर लंबित आवेदनों को आवेदक से वार्ता कर पूर्ण कराएं अथवा उच्च स्तर से वार्ता कर निरस्त कराएं । ऋण योजनाओं के समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों को बैंकों के माध्यम से शीघ्रता से स्वीकृत एवं वितरण कराए जाने हेतु अग्रणी जिला प्रबंधक  के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया।

बैंकों द्वारा निरस्त किए गए आवेदनों की पुनर्समीक्षा तथा अगली बैठक में सूची प्रस्तुत किए जाने हेतु उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया। अवैध ईंट भट्ठों की बंदी के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित किए आदेश को पूर्णतया लागू कराने के संबंध में ईंट निर्माता परिषद के अध्यक्ष श्री कमलाकांत पांडे द्वारा समिति का ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिस पर पुलिस विभाग के बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त थाना अध्यक्षों को इस संबंध में सक्षम स्तर से निर्देश जारी किए जा चुके हैं, उनकी अनुपालन आख्या शीघ्र समिति को उपलब्ध करा दी जाएगी ।

नए परिसीमन में नगर निगम की सीमा में आ गए ईंट भट्टों को आवश्यक अनुमति देने के संबंध में अध्यक्ष महोदय द्वारा नगर निगम को नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। विगत बैठक में ईंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों के लिए क्रेच की व्यवस्था किए जाने के संबंध में सहायक श्रमायुक्त को ईंट भट्टा स्वामी के माध्यम से संपर्क कर अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया था। अध्यक्ष महोदय द्वारा सहायक श्रमायुक्त को अपने अभिवावकों के साथ 10 या अधिक संख्या वाले बच्चों  की अवस्थिति वाले ईंट भट्टों की सूची  उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया जिस से कि क्रेच के संबंध में अग्रिम कार्यवाही हो सके।

औद्योगिक आस्थान चांदपुर में अवस्थित इकाइयों के लिए कच्चे माल/शीघ्र खराब होने वाले वस्तुओं की आपूर्ति हेतु नो एंट्री में प्रवेश दिए जाने के संबंध में मोहन सराय से लेकर औद्योगिक स्थान चांदपुर तक  के लिए अनुमति हेतु पुनः विचार किए जाने के बिंदु पर पुलिस विभाग के प्रतिनिधि द्वारा इस संबंध में शीघ्र ही निर्णय कराए जाने के संबंध में समिति को आश्वस्त किया गया। जीएसटी विभाग को विगत बैठक में संबंधित उद्यमी के जीएसटी संबंधी प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया  गया।

Advertisement

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, उपायुक्त उद्योग समेत अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी व जनपद के प्रमुख उद्यमी कमलाकांत पांडे, अनुपम देवा, ज्योति शंकर मिश्र तथा अन्य उद्यमी गण उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page