Connect with us

वाराणसी

जाने माने पत्रकार राम लखन गुप्ता का आकस्मिक निधन, पत्रकारों में शोक की लहर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जाने-माने पत्रकार और वाराणसी प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता के पिता राम लखन गुप्ता का 68 वर्ष की आयु में दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया। वह इससे पूर्व दिल्ली के ही फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे और हाल ही में अपने आवास पर आए थे। गुरुवार को अचानक उनका निधन हो गया। उनके निधन पर काशी पत्रकार संघ की कार्य समिति ने शोक व्यक्त किया।

राम लखन गुप्ता वाराणसी के मूल निवासी थें और और उनका दिल्ली में भी कार्यालय था। उन्होंने समाचार ज्योति, न्यूज़ फ्लेम, समाचार धारा और हालाते वतन समेत कई समाचार पत्रों का प्रकाशन किया जो आज भी चल रहे हैं और प्रकाशित हो रहे हैं। उन्हें 6 वर्ष पूर्व पैरालिसिस का अटैक हुआ था जिसके बाद से इलाज चल रहा था। बीच में लिवर संबंधित समस्या उत्पन्न हो गई और खाने की नली में भी समस्या आ गई थी जिसके कारण सांस लेने में भी उन्हें दिक्कत हो रही थी।

Loading...

गुरुवार को वह इस दुनिया को छोड़ गए। वह अपने पीछे विधवा पत्नी, पुत्रों और पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page