Connect with us

चन्दौली

जल जीवन मिशन ठेकेदार की लापरवाही पड़ रही ग्रामीणों पर भारी

Published

on

Loading...
Loading...

पिपरी ग्राम सभा में पाइप लाइन बिछाने के बाद मार्ग की मरम्मत नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

सकलडीहा (चंदौली)। बरहनी विकास खंड के पिपरी ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर नल जल योजना की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने का काम तो पूरा कर दिया गया, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते मार्ग की मरम्मत अब तक नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पाइप डालने के लिए गांव की मुख्य सड़कों को तोड़ दिया गया था, लेकिन कार्य समाप्त होने के बाद भी सड़क को पूर्व स्थिति में लाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। जगह-जगह गड्ढों और उखड़े मार्ग के कारण बच्चों, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह मार्ग और भी जानलेवा हो सकता है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार केवल कागजों में काम पूरा कर रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इससे उलट है। मार्ग की दुर्दशा के कारण अब ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ठेकेदार पर कार्रवाई कर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

ग्राम प्रधान और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस लापरवाही को लेकर चिंता जताई है और जल्द समाधान न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page