Connect with us

गोरखपुर

जमीनी विवाद में मारपीट के बाद हुई मौत, गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपीगंज पुलिस ने जमीनी विवाद में मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जमीनी विवाद को लेकर हुई थी मारपीट

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को जमीनी विवाद को लेकर अभियुक्त इकबाल अहमद द्वारा वादी और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट की घटना में वादी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में वादी की तहरीर के आधार पर पीपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान 26 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान मुकदमे में गैर इरादतन हत्या से संबंधित धारा 105 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बढ़ोतरी की।

पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विवेचना के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इकबाल अहमद पुत्र स्वर्गीय रियासत अली खान, निवासी मोहम्मदपुर पचवारा खास, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना पीपीगंज में मु0अ0सं0 299/2026 के तहत धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 110, 105 और 324(4) BNS में मुकदमा दर्ज है।

Advertisement

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आभांश मिश्रा, कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव और कांस्टेबल विजय कुमार गौड़, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page