Connect with us

आजमगढ़

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ (जयदेश)। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी, क्योंकि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की प्राथमिकता है।

इस समाधान दिवस में कुल 37 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 33 मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हल करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से 26, पुलिस विभाग से 05, विकास से जुड़े 04 और अन्य 02 मामले शामिल थे।

Loading...

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जाए, तो जनता को मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसलिए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निचले स्तर पर ही समस्याओं का प्रभावी समाधान करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार धनवंता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page