Connect with us

गाजीपुर

जखनियां में निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का दिखा जज्बा

Published

on

Loading...
Loading...

महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्रह पांडेय की प्रतिमा पर हुआ समापन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जखनियां विधानसभा द्वारा मंगलवार को “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा तहसील परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्रह पांडेय की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाए और सैनिकों के सम्मान में जनजागरूकता का संदेश दिया।

इस गौरवमयी यात्रा में कार्यकर्ताओं के चेहरों पर देश के प्रति सम्मान, उत्साह और गर्व की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। बाजार भ्रमण के दौरान लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेन्द्र राय, अभिनव सिन्हा, रामराज बनवासी, विपिन सिंह, संतोष यादव, धर्मवीर राजभर, संदीप सिंह सोनू, रिपुंजय गुप्ता, दिनेश सिंह, अशोक चौहान, प्रदीप सिंह, अनिल पांडेय, मनोज यादव, प्रशांत सिंह, उमाशंकर यादव, पंकज सिन्हा, अटल सिंह और शिवपूजन चौहान सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक राजेश राजभर ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और कार्यकर्ताओं को इस राष्ट्रवादी आयोजन को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page