Connect with us

गाजीपुर

छात्रा को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला, आरोपी की तलाश जारी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के करंडा थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। पीड़िता दसवीं कक्षा में पढ़ती है।

परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक काफी समय से किशोरी को शादी का प्रलोभन दे रहा था। मौके का फायदा उठाकर वह उसे अपने साथ ले गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है। इससे परिवार में भारी चिंता व्याप्त है।

Loading...

करण्डा पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करण्डा थाना के एसआई जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि 16 वर्षीय छात्रा को भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में अपेक्षित तत्परता नहीं दिखा रही है। कानून के जानकारों के अनुसार, नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाना एक गंभीर अपराध है, जिसमें पीड़िता की तत्काल तलाश आवश्यक है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page