Connect with us

मुम्बई

चिरंजीवी के पोते की चाहत वाले बयान पर विवाद

Published

on

Loading...
Loading...

फैंस बोले- “बेटियां भी विरासत आगे बढ़ाती हैं”

मुंबई। तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी अपने हालिया बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें पोते की चाहत है ताकि परिवार की विरासत आगे बढ़ सके। उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी जोड़ा कि उन्हें घर पर खुद को “वुमन हॉस्टल का वार्डन” जैसा महसूस होता है क्योंकि उनके आसपास केवल महिलाएं ही हैं।

हालांकि, चिरंजीवी ने अपनी पोती के प्रति प्यार भी जताया और कहा कि वह उनकी आंखों का तारा है। लेकिन उनके इस बयान से फैंस नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी सोच पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “इतने बड़े स्टार होकर भी बेटे-बेटी में भेदभाव कर रहे हैं ? बेटियां भी विरासत को आगे बढ़ाती हैं।”

Advertisement

दूसरे यूजर ने कहा, “चिरंजीवी जैसे बड़े अभिनेता को अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर लैंगिक समानता की वकालत करनी चाहिए। यह 2025 है हमें यह समझना होगा कि हर बच्चा आशीर्वाद होता है और विरासत को आगे बढ़ाने में समान योगदान देता है।”

बता दें कि, चिरंजीवी के बेटे और सुपरस्टार राम चरण ने 2012 में उपासना कमिनेनी से शादी की थी। शादी के 11 साल बाद 20 जून 2023 को दोनों माता-पिता बने और उन्हें एक बेटी का आशीर्वाद मिला।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page