Connect with us

गाजीपुर

चित्रलेखा सिंह ने बघांव में विकास योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित पंचायत में विकास कार्यों की सराहना

बहरियाबाद (गाजीपुर)। मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित ग्राम पंचायत बघांव का उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विशेष सचिव परिवहन विभाग एवं अपर आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण प्रदेश भर में जनकल्याणकारी योजनाओं के भौतिक सत्यापन के उद्देश्य से तैनात किए गए आइएएस नोडल अधिकारियों के अन्तर्गत संपन्न हुआ।

निरीक्षण के दौरान चित्रलेखा सिंह ने ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ओपन जिम, ग्राम वाटिका, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, लर्निंग लैब, ग्राम सचिवालय, अमृत सरोवर और गौशाला का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ. सरजीत सिंह (खंड विकास अधिकारी), डॉ. बृजेश सिंह (सीएम फेलो), जॉइंट वी.डी.ओ. मो. इरशाद जफर (एडीओ पंचायत), डॉ. पंकज कुमार सिंह (चिकित्सा अधिकारी), शीशपाल सिंह (मुख्य अभियंता, जलकल विभाग), अनुज कुमार यादव (ग्राम पंचायत अधिकारी), ग्राम प्रधान तेतरी देवी, प्रधान प्रतिनिधि उदयभान (पूर्व सैनिक), सीडीपीओ आंगनबाड़ी, मंजू सिंह (सुपरवाइजर), बीना देवी एवं प्रियंका यादव (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता), सहायिका एवं विवेकानंद यादव (रोजगार सेवक) समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निरीक्षण के उपरांत विशेष सचिव चित्रलेखा सिंह ने ग्राम सभा में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदयभान की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ग्राम सभा बघांव को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदयभान ने संवाददाता से बातचीत में बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख सुव्यवस्थित एवं संतोषजनक पाए गए। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली। निरीक्षण के समय ग्रामवासी प्रेमनाथ, धर्मेंद्र कुमार, शनि यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

ग्राम सभा बघांव की यह पहल न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता का उदाहरण है, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का भी परिचायक है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page