Connect with us

वाराणसी

चाइनीज मांझा में फंसकर स्कूटी सवार युवक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

दायां पैर फ्रैक्चर 

वाराणसी। जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार 45 वर्षीय व्यक्ति गुड्डू चाइनीज मांझा की चपेट में आकर सड़क पर गिर गए, जिससे उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। मच्छरहट्टा निवासी गुड्डू सायं के समय वारीगढ़ई मोहल्ले से लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने थाने के पास वाली गली से मुख्य सड़क पर प्रवेश किया, अचानक उनके कंधे पर चाइनीज मांझा आ गिरा। मांझे से बचने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए।

Loading...

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और मांझे को उनके शरीर से हटाया। गुड्डू के परिवार को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंचकर उन्हें एलबीएस अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मांझे को समय रहते न हटाया जाता, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

गौरतलब है कि चाइनीज मांझा के इस्तेमाल पर प्रशासन ने रोक लगा रखी है, लेकिन इसके बावजूद खुलेआम इसका उपयोग किया जा रहा है, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page