Connect with us

वाराणसी

चलती मोटरसाइकिल में आग लगने से मची सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में बुधवार को लंका थाना अंतर्गत बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। मोटरसाइकिल से धुआं निकलता देख युवक बीच सड़क पर ही मोटरसाइकिल छोड़कर एक किनारे हो गया। आसपास के दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए जैसे-तैसे पानी डालकर आग पर काबू पाया। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई थी।

Loading...

स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी अधिक होने की वजह से शार्ट सर्किट से बाइक में आग लगी होगी। गनीमत रही कि आग पेट्रोल टंकी तक नहीं पहुंची थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझाने के बाद व्यक्ति पैदल ही अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकल गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page