Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली : मुख्यमंत्री के आगमन को‌ लेकर जिला कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की जिसमें 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री आगमन के तहत तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन सहित अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जायेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाअध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि, मुख्यमंत्री का आगमन जनपद के लिए बहुत ही गौरव की बात है। मेडिकल कॉलेज खुल जाने से जनपद सहित बिहार के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।‌ भाजपा सरकार में रोज नये नये विकास की योजनाएं जनपद को मिल रही है। बहुत ही खुशी की बात है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि, आप सभी लोग मुख्यमंत्री के सभा में अधिक से अधिक लोगों को सभास्थल पर लेकर पहुंचे जिससे सभा को सफल बनाया जा सके। आप लोगों के बल पे ही चन्दौली में कोई भी सभा ऐतिहासिक हो जाता है।

Loading...

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह सूर्य मुनि तिवारी शिवशंकर पटेल सुजीत जायसवाल जितेन्द्र पाण्डेय शिवराज सिंह, प्रमुख अजय सिंह महेंद्र सिंह उमाशंकर सिंह हरिवंश उपाध्याय गौरव श्रीवास्तव जैनेंद्र कुमार हरिचरण सिंह राकेश मिश्रा किरन शर्मा राजेश सिंह अनिल तिवारी प्रदीप मौर्य बुद्धु लाल विश्वकर्मा भोला विदं सुरेश मौर्य प्रमोद पटेल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page