Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली : डीआईजी रेलवे ने जीआरपी थाने का किया निरीक्षण, मातहतों को‌‌ लगाई फटकार

Published

on

Loading...
Loading...

शहर‌ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने के उप पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे राकेश पुष्कर ने परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण करने के पश्चात मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि, सुरक्षा सर्वोपरि है सुरक्षा में चूक पर कार्रवाई तय है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश पुष्कर बीती रात स्थानीय जीआरपी थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाने के मालखाना, कंप्यूटर रूम और हवालात सहित अन्य कमरों की जांच पड़ताल कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जांच के दौरान मालखाने और अन्य जगहों पर गंदगी देख फटकार भी लगाई और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। जिसके बाद स्टेशन परिसर, एफओबी और पीएसबी हाल सहित अन्य जगहों की सुरक्षा परखी।

इस दौरान सीओ रेलवे वाराणसी प्रभात कुँवर सिंह, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह सहित सभी एएआई और आरक्षी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि, पंडित दीनदयाल जंक्शन रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे के A-1+ श्रेणी में शुमार है। यहां हर दिन 150 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन रहता हैं। जिसमें देश-विदेश के यात्री लगातार आते रहते हैं। ऐसे में डीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा को लेकर रेल सुरक्षा तंत्र हमेशा सतर्कता बरतती रहती है। सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो इसको लेकर अधिकारी भी आए दिन औचक निरीक्षण कर टिप्स देते रहते हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page