Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में PET परीक्षा के दौरान यातायात डायवर्जन

Published

on

Loading...
Loading...

06 और 07 सितम्बर को लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक आर्हता परीक्षा (PET-2025) को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने तथा परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में 06 सितम्बर की सुबह से 07 सितम्बर की रात तक विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।

‌यह व्यवस्था खासकर परीक्षा के दोनों पालियों—सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक—सख्ती से लागू रहेगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें ताकि यातायात सुचारु बना रहे।डायवर्जन के अनुसार रोडवेज तिराहा से पुलिस लाइन तिराहा की ओर बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जरूरत पड़ने पर इन्हें रोडवेज तिराहा से महाराणा प्रताप की प्रतिमा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

वहीं, रोडवेज बस डिपो से वाराणसी और लखनऊ की दिशा में जाने वाली बसें विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज और टीपी नगर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।अग्रसेन तिराहा से जुबली तिराहा और बक्शीपुर की ओर ई-रिक्शा व ऑटो का संचालन रोक दिया जाएगा। इन वाहनों को अग्रसेन तिराहा से टाउनहाल और कचहरी चौराहा होकर जाने की अनुमति होगी।

इसी तरह अंबेडकर चौराहा से तमकुही तिराहा जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो को छात्रसंघ भवन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।परीक्षा समाप्ति के समय भारी भीड़ को देखते हुए लोडर वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। ऐसे वाहन ट्रांसपोर्टनगर से टीडीएम तिराहा, अलहदादपुर तिराहा और बेतियाहाता चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें फलमंडी, रुस्तमपुर और अमर उजाला तिराहा से होते हुए पैडलेगंज की तरफ भेजा जाएगा।

Advertisement

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान भीड़ अधिक रहने की संभावना है, इसलिए सभी परीक्षार्थी व उनके अभिभावक समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हों। अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें और नियमों का पालन करें। जिला यातायात प्रभारी ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इन दो दिनों में थोड़ी सी सावधानी और अनुशासन सभी के लिए सहूलियत लेकर आएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page