Connect with us

वायरल

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

पांव पखारे, चुनरी ओढाई, फिर कराया भोजन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को रामनवमी के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से नवमी पूजन किया और फिर कन्याओं की पूजा भी की। पूजा-हवन के बाद मुख्यमंत्री ने कन्याओं को खुद अपने हाथ से भोजन कराया। इसके बाद उन्हें दक्षिणा देकर उनकी विधि पूर्वक विदाई की। सीएम ने परम्परा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।

इससे पहले सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ (ट्विटर) पर लिखा कि, “भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शताब्दियों की प्रतीक्षा के उपरांत श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला का निर्मित नव्य, भव्य, दिव्य मंदिर कोटि-कोटि रामभक्तों और मानव सभ्यता को हर्षित, गर्वित कर रहा है। जय श्री राम।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page