Connect with us

सोनभद्र

गोंगपा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, गृहमंत्री से माफी की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने गृहमंत्री द्वारा 18 दिसंबर 2024 को सदन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में दिए गए अभद्र वक्तव्य के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

गोंगपा के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि यह बयान सर्व समाज के लिए अपमानजनक है और गृहमंत्री को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।गोंगपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पोया और श्याम बिहारी मरकाम ने भी इस बयान की निंदा की।

Loading...

जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि ज्ञापन में गृहमंत्री से माफी मांगने, सोनभद्र जिले में पांचवीं अनुसूची लागू करने, वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत दावेदारों को प्रमाण पत्र देने किसानों को मुफ्त बिजली-पानी देने और बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की मांग की गई है।गोंगपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनरेश पोया ने की और संचालन रामचंद्र टेकाम ने किया। विरोध प्रदर्शन में कई गोंगपा कार्यकर्ता शामिल रहे जिनमें हीरालाल मरपची, रामचरित्र नेताम, राजेंद्र सिंह मरपची, बिंदु अगरिया, और अन्य प्रमुख लोग थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page