पूर्वांचल
गाजीपुर ले जाया जा रहा है मुख्तार का शव, इस रूट से गुजरेगा काफिला
Loading...
Loading...
मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। अब परिवारजन उनके शव को लेकर गाजीपुर के लिए रवाना हो गए हैं।बाहुबली के अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक घर मुहम्मदाबाद के पास स्थित कब्रिस्तान में कब्र खोदी गई है। मुख्तार की कब्र उसके अम्मी-अब्बू के पास खोदी गई है। कब्र की लंबाई 7 फीट रखी गई है। जिले में भारी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।
Loading...

मुख्तार अंसारी के शव वाहन के आगे- पीछे की गाड़ियों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। यह काफिला चित्रकूट, कौशांबी और भदोही से होते हुए गाजीपुर पहुंचेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
Continue Reading
