Connect with us

बलिया

गांधी-शास्त्री जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी, जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

Published

on

Loading...
Loading...

सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और सलमेपुर के पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई।

वक्ताओं ने कहा कि गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और शास्त्री ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर देश को एकता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।

Loading...

पूर्व विधायक भगवान पाठक, अजय सिंह गुड्डू, मोहम्मद ईद, हरिमोहन यादव, संजीव कुमार वर्मा, दुबेन्द्र सिंह, प्रयाग चौहान, लल्लन सिंह, मुनिल सिंह, मंजय राय समेत सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। आयोजन की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री राजधानी सिंह ने निभाई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page