Connect with us

मुम्बई

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के चक्कर में सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। अप्रैल 2024 में ही उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की गई थी। तबसे सलमान की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है।

18 सितंबर को उस वक्त हड़कंप मच गया जब खबर आई कि सलमान खान के पिता सलीम खान को किसी ने धमकी दी है। जब सलीम खान मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तो बुर्का पहने एक अनजान महिला स्कूटी पर उनके पास आई और कहा था-लॉरेंस बिश्नोई को भेज दूं क्या? पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात महिला और वाहन चलाने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अब पता चला है कि उस युवक ने सारा खेल रचा था और गर्लफ्रेंड को इम्प्रैस करने के लिए धमकी दी गई थी।

मुंबई पुलिस ने कुछ महीने पहले ही सलमान को धमकी देने के मामले में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें एक्टर का भी बयान था। सलमान ने पुलिस को बताया था कि उनके घर पर गोलीबारी लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने की थी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page