Connect with us

गाजीपुर

गंगा किन्नर हत्याकांड: गाजीपुर पुलिस को मिला अहम सुराग

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर जिले में गंगा किन्नर की पांच दिन पूर्व चोचकपुर तिराहे पर दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस को क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सहायता मिली है। चोचकपुर तिराहे और आसपास की दुकानों में लगे कैमरों के फुटेज से पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर उनकी लोकेशन तक आसानी से पहुंचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के मुताबिक, फुटेज के आधार पर चिन्हित किए गए पांच अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द ही संभव हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार, पीड़ित किन्नरों द्वारा दी गई समय सीमा से पहले ही सभी आरोपितों को पुलिस के चंगुल में लाने की संभावना है।

गंगा किन्नर की हत्या के मामले में पुलिस अब साजिशकर्ताओं की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है और इसमें भी महत्वपूर्ण प्रगति हासिल कर चुकी है। नन्दगंज बाजार के मुख्य चौराहे पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की यह घटना पुलिस के लिए एक खुली चुनौती थी।

वहीं, घटना के बाद बाजार के अन्य व्यापारियों और दुकानदारों में दहशत का माहौल पनप गया है, जो खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस हत्या से अपराधियों का मनोबल और बढ़ सकता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि अपराधियों को जल्दी से जल्दी कठोर कानूनी कार्रवाई के तहत पकड़ा जाए।

ज्ञात हो कि नन्दगंज बाजार में दिनदहाड़े हुई हत्या की यह दूसरी घटना है। पहली घटना करीब 20-22 साल पहले शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नन्दगंज के पास हुई थी, जहां शाम 4-5 बजे बबलू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से नन्दगंज बाजार में शांति बनी हुई थी।

Advertisement

गौरतलब है कि 29 दिसंबर को अपरान्ह 2:45 बजे नन्दगंज बाजार के मुख्य चोचकपुर तिराहे पर गंगा किन्नर को गोली मारकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद किन्नर समुदाय ने दो दिनों तक बाजार में नग्न तांडव मचाकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया था। पुलिस ने किन्नर का शव उनके परिजनों को सौंप दिया, जो उसे अपने घर के पास ही दफन कर दिया गया।

फिलहाल, पुलिस की जांच टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और शीघ्र ही गंगा किन्नर की हत्या का राजफाश होने की उम्मीद है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा है कि मामले में जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी होगी और जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सबके सामने आएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page