Connect with us

वाराणसी

खजुरी साइन सिटी में 40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर वीडीए की बड़ी कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के खजुरी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ वाराणसी विकास प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजुरी स्थित साइन सिटी में की गई करीब 40 बीघा अवैध प्लाटिंग को शुक्रवार की शाम जेसीबी और बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई को वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा अंजाम दिया गया।

वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के जोनल अधिकारी रविन्द्र प्रकाश ने बताया कि किसी भी कॉलोनी का विकास मानचित्र स्वीकृत होने के बाद ही वैध माना जाता है, जबकि इस परिसर में विकासकर्ता द्वारा कॉलोनी का ले-आउट प्लान वाराणसी विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया था। इसी कारण बिना अनुमति के की गई लगभग 40 बीघा से अधिक क्षेत्र की प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई से पहले सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई थीं और कर्मचारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाया गया।

Loading...

ध्वस्तीकरण स्थल पर वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से एक सूचना बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि इस अवैध कॉलोनी में अनधिकृत रूप से उपविभाजित भूखंडों का क्रय-विक्रय एवं निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित है। चेतावनी दी गई है कि ऐसा करने की स्थिति में क्रेता, विक्रेता और विकासकर्ता स्वयं किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जिम्मेदार होंगे। प्राधिकरण ने यह भी बताया कि स्वीकृत कॉलोनियों की सूची वाराणसी विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page