Connect with us

गाजीपुर

खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। कोटवा नारायणपुर–लट्ठूडीह मार्ग पर सुरनी मोड़ के पास बिजली के खंभे से टकराने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार बिहार के बक्सर जनपद के चौसा थाना क्षेत्र के लालगंज छावनी निवासी धीरेंद्र खरवार (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक संजय राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय राजभर अपनी पुत्री के विवाह का निमंत्रण कार्ड रिश्तेदारों एवं सगे-संबंधियों को देने के लिए अपने साथी धीरेंद्र खरवार के साथ बाइक से निकले थे। बीती देर शाम 6:00 बजे करीब दोनों बलियरिया से आगे कोटवा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सुरनी मोड़ के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में धीरेंद्र खरवार को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चालक संजय राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल संजय राजभर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़उर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

सूचना पाकर पुलिस उपनिरीक्षक कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। उपनिरीक्षक ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page