Connect with us

अपराध

क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बड़ा धमाका, 21 की मौत, 30 से अधिक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने की घटना की निंदा

क्वेटा (बलूचिस्तान)। शनिवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक बड़े धमाके ने दहशत फैला दी। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मौके पर बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में हाल ही में आतंकवादी हमलों और अलगाववादी गतिविधियों में वृद्धि देखी जा रही है, जिससे स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती बढ़ गई है।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मुहम्मद बलूच ने बताया कि विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर उस समय हुआ जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना होने वाली थी। धमाके के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पतालों में आपातकाल

घटना के बाद क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। अतिरिक्त डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों को बुला लिया गया है ताकि घायलों का तत्काल इलाज हो सके। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से कई की हालत नाजुक है।

राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने की घटना की निंदा

Advertisement

पाकिस्तान के राष्ट्रपति सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं और निर्दोष लोगों को निशाना बनाना शर्मनाक है। उन्होंने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प दोहराया।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और प्रांत से आतंकवाद के खतरे को समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page