Connect with us

गाजीपुर

क्रिकेट मैच को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 13 लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

दिलदारनगर (गाजीपुर) जयदेश। जिले के दिलदारनगर क्षेत्र स्थित पचोखर गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस विवाद में राय और यादव पक्ष के कुल 13 लोग घायल हुए हैं।

राय पक्ष के उत्तम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने के कारण विवाद हुआ। यादव पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में राकेश राय, उत्तम राय, आकाश राय, अवधेश राय और आरन घायल हुए। राय पक्ष ने आरोप लगाया कि यादव पक्ष ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं, यादव पक्ष के अंगद यादव ने अपनी तहरीर में कहा कि वे घर के बाहर बैठे थे, जब राय पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आए। गाली-गलौज करने के बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में रामबली यादव, झुन्ना यादव, प्रदीप यादव, गौरी यादव, अंगद यादव, नागेंद्र यादव, सुभाष और धर्मेंद्र घायल हुए हैं।

Advertisement

पुलिस थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भदौरा भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page