Connect with us

गाजीपुर

कैंसर जागरूकता सेमिनार में प्रो. सेन पाठक ने दिए बचाव के महत्वपूर्ण सुझाव

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के बलदेव श्रीधर नर्सिंग इंस्टीट्यूट, भवरहा पांडेपुर राधे में कैंसर जागरूकता और उपचार पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, अमेरिका के प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर सेन पाठक बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कैंसर से बचाव और उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

प्रो. सेन पाठक ने कहा कि जागरूकता से कैंसर को हराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और नशे से दूर रहकर इस घातक बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि धूम्रपान, तंबाकू, शराब और गुटखा जैसी हानिकारक चीजों से दूरी बनानी चाहिए।

सेमिनार में पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, संस्थान के निदेशक डॉ. वेद प्रकाश पांडेय, प्रधानाचार्य प्रीति सिंह, अरिंदम पांडेय, अजीत पांडे, गिरीश पांडे समेत समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। इस आयोजन का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page