Connect with us

वाराणसी

कैंट में चोरी की 13 बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

वाराणसी। वाराणसी में कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा और नदेसर चौकी प्रभारी की टीम ने 13 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ चौबेपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी सरवरण टी और एसीपी विदुष सक्सेना ने इस मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार चोरों को मीडिया के सामने पेश किया।

Loading...

डीसीपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।गिरफ्तारी छोटी कटिंग मैदान नदेसर से हुई, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पकड़े गए चोरों में सोनू राजभर और संदीप यादव शामिल हैं जो चौबेपुर के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शादी-विवाह और भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चुराकर बेचने की योजना बनाते थे।

उनकी निशानदेही पर पास की झाड़ियों से 10 और मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस टीम में दरोगा विकास सिंह, आशीष श्रीवास्तव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page