Connect with us

वाराणसी

कृषि विज्ञान केंद्र में बकरी पालन पर युवाओं को रोजगारपरक दिया गया प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को 5 दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों से दर्जनों किसानों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में सम्मिलित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह ने बताया कि कैसे बकरी पालन से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं और उनकी आय में भी वृद्धि होगी, साथ ही साथ युवाओं को अपना व्यवसाय करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

Loading...

केंद्र की पशुपालन वैज्ञानिक, पूजा सिंह ने किसानों को बकरी पालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इसमें भारत में बकरी पालन का परिदृश्य, बकरी की विभिन्न नस्लें, उनका प्रजनन प्रबंधन, पोषण प्रबंधन, दैनिक रख-रखाव, आवास प्रबंधन और मूल्य संवर्धन शामिल रहा।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्रीप्रकाश सिंह ने बकरी पालन में रोजगार के अवसर और व्यवसाय से होने वाले लाभ पर किसानों से चर्चा की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से किसानों को व्यावसायिक बकरी पालन का ज्ञान मिलेगा और साथ ही साथ बकरी पालन में किन चीज़ों पर ध्यान देना चाहिए, इस पर भी चर्चा की जाएगी, जिससे किसान बकरी पालन को अपनाकर बेहतर लाभ प्राप्त कर अपने जीवन स्तर को सुधार सकेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page