Connect with us

वाराणसी

कुत्ते की गंदगी को लेकर महिलाओं में भिड़ंत, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र की बड़ी गैबी, वीडीए कॉलोनी में शनिवार को एक कुत्ते की गंदगी को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी अनीशा शाही ने आरोप लगाया कि उनके घर के सामने एक कुत्ता गंदगी कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पड़ोस की स्नेहा विश्वास और गौरी विश्वास ने उन पर हमला कर दिया।

Loading...

घटना के बाद अनीशा शाही ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने स्नेहा और गौरी विश्वास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page