Connect with us

अपराध

किराना व्यवसाई का घर चोरों ने खंगाला, बढ़ते ठंड व कोहरे से चोरों की बल्ले बल्ले

Published

on

Loading...
Loading...

( रिपोर्ट – विक्की मध्यानी)

Loading...

वाराणसी। बढ़ते कोहरे धुंध का फायदा उठाकर चोर जनपद में कोहराम मचाए हुए हैं।आए दिन जनपद में कहीं ना कहीं चोरी की घटनाएं हो जा रही हैं।बुधवार देर रात शिवपुर थाना क्षेत्र के काशीराम चौकी अंतर्गत आवास इंद्रपुर के ब्लॉक नंबर 55 और कमरा नंबर 2 में रहने वाले किराना कारोबारी कैलाश गुप्ता के घर को चोरों ने खंगाल डाला। कैलाश गुप्ता घर में ही किराने का व्यापार करते हैं। जिस वक्त चोर घर में घुसे थे उस समय परिवार के कुछ लोग अंदर थे उसके बावजूद हौसला बुलंद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ताला तोड़कर दुकान के रास्ते घुसे चोरों ने 1 जोड़ी पायल दो बिछिया एक चांदी की अंगूठी तथा 1200 नगद रुपए उड़ा ले गए। भुक्तभोगी की तहरीर पर शिवपुर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page