Connect with us

वाराणसी

काशी से अयोध्या धाम रवाना हुए भारत विकास परिषद शिवा शाखा के सदस्यगण

Published

on

Loading...
Loading...

भारत विकास परिषद, शिवा शाखा वाराणसी के सदस्यगण शनिवार को काशी से अयोध्या धाम की अध्यात्मिक यात्रा पर अध्यक्ष मोहन रौनियार के नेतृत्व में प्रस्थान किये। यह यात्रा 30 और 31 मार्च दो दिवसीय है। यात्रा में क्षेत्रीय संरक्षक श्रीनारायण खेमका और नेशनल वाइस चेयरमैन (सम्पर्क) ब्रम्हानन्द पेशवानी भी मार्गदर्शन कर रहे है।

शनिवार को इस यात्रा को भाजपा नेता और विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर और नारियल तोड़कर शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।अयोध्या में शनिवार की शाम होटल ‘शान ए अवध’ में आगामी सत्र 2024-25 सत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशलपति शर्मा एवं उनकी टीम शपथ ग्रहण करेगी और तत्पश्चात सभी सदस्य रात्रि में श्रीरामलला का सामूहिक दर्शन करेंगे। अगले दिन 31 मार्च को प्रातः सरयू स्नान करके हनुमान गढ़ी, कनक महल आदि का भ्रमण करते हुए रात्रि तक सभी सदस्य वापस आ जाएंगे।

इस यात्रा के संयोजक अनूप अग्रवाल एवं कौशलपति शर्मा हैं। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया एवं पूर्व सचिव वासूदेव गुप्ता ने सभी सदस्यों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दिया है। नदेसर से प्रस्थान कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सचिव अखिलेश कुमार तिवारी एवं नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार गौड़ ने किया। अयोध्या में शपथ ग्रहण के पश्चात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसका संयोजन नवनिर्वाचित महिला संयोजिका मीना अग्रवाल एवं सह संयोजिका द्वय सविता पोद्दार एवं रूपा गोयल कर रही हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page