Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर में बॉडी बिल्डर ने बनायी रील

Published

on

Loading...
Loading...

लोगों ने की प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में एक बॉडी बिल्डर द्वारा रील बनाने का मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है। वीडियो में बॉडी बिल्डर को मंदिर के गेट और परिसर के बाहर अलग-अलग पोज देते हुए रील बनाते देखा गया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉडी बिल्डर मंदिर परिसर में प्रवेश कर रहा है और एक बच्चे को साथ लेकर मंदिर के अंदर जाता है। इसके बाद वह मंदिर के एक नंबर गेट के बाहर खड़ा होकर अलग-अलग पोज के साथ रील बनाता है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इसे लेकर आलोचना शुरू कर दी है। धार्मिक स्थल पर इस तरह की गतिविधियों को लेकर नाराजगी जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इस घटना की निंदा कर रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


मंदिर प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मंदिर एक पवित्र स्थल है और ऐसी गतिविधियां स्वीकार्य नहीं हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page