Connect with us

वाराणसी

काशी में वीआईपी नेताओं का लगा जमावड़ा, सीएम योगी करेंगे जनसभा

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित अस्सी घाट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने अस्सी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई के साथ अतिक्रमण हटवाए गए।

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे अस्सी घाट पहुंचेंगे। सबसे पहले वह मां गंगा का पूजन करेंगे। उसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह पहली बार होगा जब कोई मुख्यमंत्री घाट पर जनसभा करेगा। सभा में 30 हजार लोग शामिल होंगे। अस्सी क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण स्थल है। चारों तरफ से लोग सभा में जुटेंगे। इसके अलावा शहर से भी कार्यकर्ता और जनता मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री जिस समय जनसभा करेंगे उसी समय प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो है।

इस पर विधायक विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष पूरे देश से गायब है और काशी में प्रधानमंत्री के सामने कोई चुनाव लड़ेगा तो वह अपनी जमानत बचाने के लिए चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी रोड-शो कर लें कोई फायदा नहीं होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री आरती में भी शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page