Connect with us

वाराणसी

काशी में पिंक बूथ बनने से अपराध में 16 प्रतिशत की कमी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान प्रभावी साबित हो रहा है। इसके तहत कमिश्नरेट में 17 पिंक बूथ स्थापित किए गए हैं, जिससे महिला अपराध में कमी दर्ज की गई है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच महिलाओं से जुड़े 1188 मामले दर्ज किए गए थे।

पिंक बूथ की स्थापना के बाद, सितंबर 2023 से अगस्त 2024 के बीच महिलाओं से संबंधित 999 मामले दर्ज किए गए, जिससे महिला अपराध में 16 प्रतिशत की कमी आई।

Loading...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान का पांचवां चरण चल रहा है, जिसके तहत महिलाओं को उनके अधिकार और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है, साथ ही महिला पुलिसकर्मी भी उनके साथ संवाद कर रही हैं।

कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला अपराधों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई, फील्ड में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ और एंटी रोमियो स्क्वॉड जैसी पहलों ने अपराधों में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page