Connect with us

वाराणसी

काशी के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम इंडिया का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

1962 में जापान में किया भारत का प्रतिनिधित्व

बनारस के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम इंडिया का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दालमंडी स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। परिवार वालों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे।

Loading...

1962 में नसीम इंडिया ने टोक्यो, जापान में यूथ इंडिया गेम्स में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वे बनारस और उत्तर प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले पहले फुटबॉलर थे। इसके अलावा उन्होंने ईस्टर्न रेलवे को फुटबॉल चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम के कैप्टन के रूप में भी लंबे समय तक सेवाएं दीं। नसीम इंडिया ने अपना पूरा करियर ईस्टर्न रेलवे के साथ ही बिताया जहां वे कालका एक्सप्रेस में टीटी (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) के रूप में भी काम करते थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page