Connect with us

वाराणसी

काशीराम आवास विद्युत उपकेंद्र पर सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया भाग

वाराणसी । 33/11 विद्युत उपकेंद्र काशीराम आवास (कोइलहवा) परिसर में ज्येष्ठ मास के अंतिम और पांचवें बड़े मंगलवार को धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। उपकेंद्र पर भव्य सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों के साथ विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मनीष राय, अवर अभियंता जफर इकबाल और अवर अभियंता अमरनाथ गुप्ता, विक्रम सिंह, राहुल सिंह, सुनील राजभर, रामजी, अमित एवं विनय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पूजा-पाठ में भाग लेकर सुंदरकांड पाठ की आरती की और भंडारे में प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में विद्युत उपकेंद्र के समस्त कर्मचारी तथा क्षेत्रीय श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए।

Advertisement

आयोजन के माध्यम से विभागीय कर्मियों ने धार्मिक परंपरा निभाते हुए क्षेत्र में समरसता और सकारात्मक वातावरण बनाने का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं, बल्कि कार्यालय और जनसामान्य के बीच विश्वास का सेतु भी बनता है।

कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page