Connect with us

वाराणसी

कार सवार बदमाशों ने महिला से छीना मंगलसूत्र

Published

on

Loading...
Loading...

दिनदहाड़े वारदात से सहमे लोग, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित कछवांरोड-भैसा मार्ग पर एक महिला से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीनने की घटना सामने आई है, जिससे आसपास के इलाके में डर का माहौल बन गया। ठठरा मिर्जामुराद गांव की निवासी मंजू देवी, पत्नी राजकुमार, अपनी दुकान पर बैठी थीं कि इसी दौरान ग्रे रंग की स्विफ्ट कार वहां आकर रुकी। कार से उतरे एक युवक ने बिस्किट और अन्य सामान की मांग की। जैसे ही महिला सामान देने के लिए मुड़ी, युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और तुरंत कार में बैठकर कछवांरोड की दिशा में फरार हो गया।

Loading...

घटना के बाद महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। कछवांरोड चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार कार में दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे, जिनमें एक युवक वाहन चला रहा था, जबकि दूसरा सामान लेने के बहाने दुकान पर आया था। झपट्टे के दौरान मंगलसूत्र का सोने का लॉकेट महिला के हाथ में ही रह गया। कार पर “यूपी 65” अंकित दिखाई दिया, जबकि शेष नंबर प्लेट मिट्टी से ढकी हुई थी। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page