भदोही
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, अजय प्रजापति बने औराई व दुर्गेश तिवारी डीघ के ब्लॉक अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी ने कई पदों पर किए नए मनोनयन, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर
ज्ञानपुर (भदोही)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। इस क्रम में अजय कुमार प्रजापति को औराई ब्लॉक अध्यक्ष तथा दुर्गेश कुमार तिवारी को डीघ ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश समन्वयक एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के अभियान पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपना संगठन के विस्तार और जनसरोकारों की लड़ाई को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पद जिम्मेदारी के साथ सेवा और संघर्ष का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे तथा संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अवधेश पाठक को जिला उपाध्यक्ष, जाहिद अख्तर अंसारी (नन्हे भाई), विक्रम सिंह और राजाराम दुबे को जिला महासचिव, धर्मराज बिंद, राकेश मिश्रा, विशाल गौतम और धीरज पाल को जिला सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अजय कुमार प्रजापति को औराई ब्लॉक अध्यक्ष तथा दुर्गेश कुमार तिवारी को डीघ ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश चंद्र मिश्रा, प्रेम बिहारी उपाध्याय, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुबुकतगीन अंसारी, स्वालेह अंसारी, मनोज गौतम, नाजिम अली, सुरेश चौहान, शिवपूजन मिश्रा, रमाशंकर बिंद, शमशीर अहमद, मृत्युंजय सिंह ‘टोनी’, शक्ति मिश्रा, राकेश पाल, राजनाथ यादव, दिलीप सिंह, विजय शंकर दुबे, रियाज अली सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
