Connect with us

भदोही

मिशन शक्ति 5.0 के तहत भदोही पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं-बालिकाओं को बताए कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा के उपाय

भदोही। मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत बुधवार को भदोही पुलिस ने जिले के विभिन्न बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान जनपदीय थाना पुलिस ने सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अपराधों से बचाव, कानूनी अधिकारों तथा सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने महिला हेल्पलाइन 181, महिला शक्ति लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 तथा 1076 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया।

इसके अलावा महिलाओं को UPCOP ऐप के उपयोग की जानकारी देते हुए पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑनलाइन ठगी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए।

पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत उपलब्ध कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी।

Advertisement

भदोही पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। पुलिस ने अपील की कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या अपराध की स्थिति में महिलाएं तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page