Connect with us

वाराणसी

करधना बाजार में कुल्फी उधार न देने पर दुकानदार को पीटा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के करधना बाजार में रविवार को एक कुल्फी विक्रेता और ग्राहक के बीच विवाद हो गया, जब दुकानदार ने उधार में कुल्फी देने से इनकार कर दिया। विवाद उस समय बढ़ गया जब गांव के ही एक युवक ने कुल्फी न देने पर विक्रेता की पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, करधना गांव के रहने वाले आशु गुप्ता रोज की तरह बाजार में कुल्फी बेच रहे थे। उसी दौरान गांव के एक युवक ने उनसे उधार में कुल्फी मांगी, लेकिन दुकानदार ने पिछली उधारी बाकी होने के कारण देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर अभिमन्यु नाम के युवक ने कुल्फी विक्रेता पर हमला कर दिया और उसे मारने लगा।

Loading...

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और बीच-बचाव किया गया। सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page