गाजीपुर
कमलाकांत चौबे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संपन्न
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने वीडियो कॉल के माध्यम से व्यक्त की श्रद्धांजलि
गाजीपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता और जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, स्व. कमलाकांत चौबे की 12वीं पुण्यतिथि मरदह जयवेशः गोविन्दपुर, कीरत मे मनाई गई। यह आयोजन ज०पा० नेता चतुर्भुज चौबे के निजी आवास पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विचार व्यक्त करते हुए विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष रहे राजेश चौहान ने कहा कि स्व. कमलाकांत चौबे का जीवन हमेशा गरीबों के लिए समर्पित रहा। वे बार काउंसिल गाजीपुर के अध्यक्ष भी रहे।

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मनोज सिन्हा ने स्व. कमलाकांत चौबे के साथ बिताए गए पलों को याद कर भावुक हो गए।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रांत सह प्रवक्ता मनीष राय, मंडल अध्यक्ष विद्युत महान श्रीकांत शुक्ल, रमेश सिंह, शिक्षक विपिन राय, रत्ना शर्मा, प्रकाश कुमार त्रिपाठी, प्रमोद कुमार राय, राजेश चौहान, रमेश सिंह, विपिन राय, संजय राय, कुमार तिवारी, अनिल राय, प्रभात मिश्र, रामनरेश जुड़ावदा, शंभूनाथ यादव, रेखा तिवारी, श्याम पाण्डेय, विजय प्रताप सिंह, शिवकुमार यादव, प्रीतम राय, संजय यादव, व संतोष राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक नेताओं ने स्व. कमलाकांत चौबे के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
