Connect with us

गाजीपुर

कड़ाके की ठंड में बच्चे जा रहे स्कूल, सरकार के आदेश का नहीं हो रहा पालन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जिले की सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। बावजूद इसके, कुछ प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधन ने केवल वित्तीय लाभ के कारण बच्चों की भलाई को नजरअंदाज करते हुए स्कूल चलाने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों में बच्चों को कड़ाके की ठंड में बिना किसी सुरक्षा के भेजा जा रहा है, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ रही है।

बच्चों के अभिभावक भी इस स्थिति में मजबूरन अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए विवश हैं। यह तस्वीरें सिखड़ी के ओम पब्लिक स्कूल की हैं, जहां बच्चे बर्फीली ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचते देखे गए। प्रशासन और सरकार हमेशा जनता की भलाई को ध्यान में रखते हुए कदम उठाती है, लेकिन कुछ मनमौजी निजी स्कूल प्रबंधन अपनी लाभहीन सोच के चलते इन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

Loading...

ऐसे हालात में यदि किसी बच्चे को ठंड से नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी सीधे इन स्कूल प्रबंधन पर होगी। सरकार को चाहिए कि इस गंभीर मामले में उचित कदम उठाकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, ताकि उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर किसी प्रकार का असर न पड़े।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page